मानवता की मिसाल, सड़क पर तड़पते घायल को देख रुका एसपी का काफिला, खुद अस्पताल भिजवाया

मानवता की मिसाल, सड़क पर तड़पते घायल को देख रुका एसपी का काफिला, खुद अस्पताल भिजवाया

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक भूकर ने सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मदद कर न सिर्फ उसकी जान बचाई, बल्कि खाकी के प्रति जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है।जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक भूकर अपने रूटीन निरीक्षण के बाद पट्टी थाने से वापस लौट रहे थे। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेन्द्र लाल भी मौजूद थे। जैसे ही उनका काफिला मुख्य मार्ग पर पहुँचा, सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में घायल पड़ा दिखाई दिया।

प्रोटोकॉल छोड़ मदद को आगे आए कप्तान

सड़क पर घायल युवक को देख एसपी दीपक भूकर ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया। सुरक्षा और प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए वे खुद गाड़ी से नीचे उतरे और घायल युवक का हालचाल जाना। युवक की हालत गंभीर देख उन्होंने बिना समय गंवाए उसे अपनी निगरानी में अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए।मौके पर ही पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस बुलाने और युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए।इस दौरान एएसपी शैलेन्द्र लाल भी घायल की मदद करने और यातायात सुचारू कराने में सक्रिय दिखे।

इलाके में हो रही सराहना

एसपी के इस संवेदनशील कार्य की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। चश्मदीदों का कहना है कि अक्सर वीआईपी काफिले घायलों को देखकर भी निकल जाते हैं, लेकिन जिले के मुखिया का इस तरह रुकना और घायल की मदद करना एक सराहनीय कदम है।

ये भी पढ़ें दिल्ली में आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट, MCD करेगी प्रॉपर्टी ID लिंक; जानें कब से होगा लागू और क्या होंगे फायदे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें