कड़ाके की ठंड का कहर: 19 राज्यों में 7 दिन घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा

कड़ाके की ठंड का कहर: 19 राज्यों में 7 दिन घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों तक 19 राज्यों में घनी से बहुत घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि अधिकांश इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन धूप निकलने के आसार बेहद कम बताए गए हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में हल्का से मध्यम कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में हाल ही में अधिकतम तापमान 17.3°C और न्यूनतम 8.1°C दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा, पर न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C तक गिरावट आ सकती है।

  • 6 जनवरी को तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक (1.6°C से 3.0°C)
  • इसके बाद तापमान सामान्य सीमा (-1.5°C से 1.5°C) में रह सकता है।

प्रदूषण से थोड़ी राहत, GRAP-3 हटा

हल्की बूंदाबांदी के बाद दिल्ली की हवा में सुधार दर्ज हुआ है। AQI 300 से नीचे आने के चलते GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं
आज 4 जनवरी को दिल्ली का ओवरऑल AQI 261 रहा।

  • धौलाकुंआ: 322
  • इंडिया गेट: 287
  • कनॉट प्लेस: 287
  • ITO: 290

मौसम सिस्टम की ताजा स्थिति

IMD के मुताबिक:

  • पूर्वी बांग्लादेश, पूर्वोत्तर असम, और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर/दक्षिण केरल तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत पर 150 समुद्री मील रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनी हुई है।
  • इसके प्रभाव से 5–6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख, और 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश व हिमपात संभव है।

इन राज्यों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

  • घना/बहुत घना कोहरा:
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ (7 जनवरी तक)
    • पश्चिमी यूपी (5 जनवरी तक), पूर्वी यूपी (8 जनवरी तक)
    • ओडिशा (6 जनवरी तक)
    • जम्मू डिवीजन, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (6 जनवरी तक)
    • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (8 जनवरी तक)
  • विशेष अवधि:
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी: 6–10 जनवरी
    • पूर्वी यूपी: 9–10 जनवरी
    • राजस्थान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़: 5 जनवरी
    • मध्य प्रदेश: 7 जनवरी तक
    • बिहार: 9 जनवरी तक
  • शीतलहर की संभावना:
    • ओडिशा: 7–8 जनवरी
    • बिहार: 5 जनवरी
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्से: 7 जनवरी तक

सलाह: IMD ने नागरिकों से सुबह-शाम सावधानी बरतने, कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहने और बुजुर्गों/बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें मानवता की मिसाल, सड़क पर तड़पते घायल को देख रुका एसपी का काफिला, खुद अस्पताल भिजवाया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें