बिस्कोहर बस स्टॉप पर परिवहन व्यवस्था बदहाल, यात्रियों की जान से खिलवाड़

बिस्कोहर बस स्टॉप पर परिवहन व्यवस्था बदहाल, यात्रियों की जान से खिलवाड़

संवाददाता: किंकर यादव. सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर बस स्टॉप पर परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इटवा से बलरामपुर मार्ग पर पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। नियमित बसों के अभाव में लोग ओवरलोडेड और असुरक्षित वाहनों में सफर कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी बसें उपलब्ध नहीं होतीं। मजबूरी में निजी व अनियमित वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जहां न तो बैठने की उचित व्यवस्था होती है और न ही सुरक्षा के मानकों का पालन किया जाता है। इस लापरवाही का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इटवा–बलरामपुर मार्ग पर तत्काल बसों की संख्या बढ़ाई जाए और नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मिल सके।

ये भी पढ़ें ठगों ने गुरुग्राम में नौकरी करने वाले युवक को बना दिया फर्जी IAS

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें