एटा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का खूनी हमला, युवक की मौत, एक गंभीर

जनपद एटा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का खूनी हमला, युवक की मौत, एक गंभीर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता और भाई ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मानपुर कॉलोनी में यह वारदात हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय साहिबा के बहनोई के रूप में हुई है, जिसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं मृतक का भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन पीएम आवास के सामने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले आरोपी रामू की बेटी ने अमन से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज होकर लड़की के पिता रामू और उसके भतीजे अमन ने चाकू से हमला किया।

बताया गया कि 15 दिन पूर्व रानी और अर्जुन की भी शादी हुई थी, जिससे पारिवारिक विवाद और गहरा गया था।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मौके पर मौजूद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें पट्टी द्वितीय में चुनावी बिगुल ठा. राना सिंह ने ठोकी ताल, कहा“जीत तय है”, जनता के बीच बढ़ता प्रभाव

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया