जिला पंचायत चुनाव अपडेट
पट्टी द्वितीय में चुनावी बिगुल ठा. राना सिंह ने ठोकी ताल, कहा“जीत तय है”, जनता के बीच बढ़ता प्रभाव
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी।जिला पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे पट्टी द्वितीय सीट पर राजनीतिक तापमान अपने चरम पर पहुँचता जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के चर्चित, जमीनी और मुखर नेता ठाकुर राना सिंह ने पट्टी द्वितीय से चुनावी मैदान में उतरकर साफ संकेत दे दिया है कि इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।लगातार हो रहे जनसंपर्क अभियानों के दौरान ठा. राना सिंह गाँव-गाँव, गली-गली पहुँचकर आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, किसानों से लेकर महिलाओं तक, हर वर्ग में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय मुद्दों जैसे खराब सड़कें, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और किसानों की समस्याओं को उन्होंने अपने एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया है।
जनसभाओं और बैठकों में राना सिंह का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। उन्होंने खुले शब्दों में जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र में जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं।चुनावी समीकरणों पर नजर रखने वालों की मानें तो ठा. राना सिंह की एंट्री के बाद विरोधी खेमों में हलचल तेज हो गई है, वहीं समर्थकों में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है।अब सबकी निगाहें पट्टी द्वितीय की जनता पर टिकी हैं क्या जनता ठा. राना सिंह के भरोसे और दावे पर मुहर लगाएगीया चुनावी जंग में कोई नया सियासी ट्विस्ट सामने आएगाफैसला जनता के हाथ में है।
ये भी पढ़ें थाना महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार












