हत्या के प्रयास एवं मारपीट के अभियोग से, वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि हत्या का प्रयास व मारपीट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । इसके साथ ही अभियुक्त रवि सरोज को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत खजोहरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 20.10.2025 को वादी, निवासी ग्राम खजोहरी धनीपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़, धान काटकर घर लौटते समय पूर्व से चली आ रही जमीनी रंजिश के कारण अभियुक्तगण लालजी सरोज, राजमणि सरोज, राहुल सरोज, आर्यन, विवेक, रवि एवं शनि द्वारा एक राय होकर कुल्हाड़ी, सरिया एवं लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इस घटना के उपरांत अभियुक्तगण वादी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 303/2025 अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 109 बीएनएस में 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश सिंह मय हमराह हे0का0 रामवचन व का० प्रवीन कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 303/2025 अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 109 बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त रवि सरोज पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम धनीपुर खजोहरी थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत खजोहरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रवि सरोज पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम धनीपुर खजोहरी थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 अवधेश सिंह मय हमराह हे0का0 रामवचन व का० प्रवीन कुमार थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें एक्शन प्लान-2026 के अंतर्गत ट्रांस हिडन जोन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष निवारक कार्यवाही












