नगर पंचायत बिस्कोहर की घोर लापरवाही, बस स्टॉप मेन रोड पर कूड़े का अंबार

नगर पंचायत बिस्कोहर की घोर लापरवाही, बस स्टॉप मेन रोड पर कूड़े का अंबार

संवाददाता: किंकर यादव: बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) नगर पंचायत बिस्कोहर के बस स्टॉप स्थित मेन रोड पर लंबे समय से कूड़ा-करकट जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे पड़े कचरे से उठती दुर्गंध न केवल वाहन चालकों और यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। वहीं गंदगी और बदबू के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोग इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल कूड़े का निस्तारण कराया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें राजा भैया की सेवा भागीरथी का अग्रिम पड़ाव, बाबागंज में विशाल नेत्र शिविर की तैयारियां पूरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें