डिजिटल स्ट्राइक से हिला साइबर माफिया! एसपी अनूप सिंह की हाईलेवल बैठक—हर थाना अलर्ट, हर ठग रडार पर

डिजिटल स्ट्राइक से हिला साइबर माफिया! एसपी अनूप सिंह की हाईलेवल बैठकहर थाना अलर्ट, हर ठग रडार पर

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए फतेहपुर पुलिस ने कमर कस ली है। शासन एवं साइबर पुलिस मुख्यालय, उ.प्र. लखनऊ के आदेश-निर्देशों के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपदीय स्तर की साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा सभी थानों पर गठित साइबर सेल/हेल्पडेस्क के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने मुख्यालय से निर्गत आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को समयबद्ध राहत पर विशेष जोर दिया।

गोष्ठी में एनसीआरपी पोर्टल, प्रतिबिंब पोर्टल एवं समन्वय पोर्टल के प्रभावी उपयोग, डीजी परिपत्र 32/2025 के प्रावधानों तथा वर्तमान में सामने आ रहे साइबर अपराधों के नए तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, आमजन को साइबर ठगी से बचाने के उपायों और ऐसे अपराधों के अनावरण के आधुनिक तरीकों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी अनूप कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और हर थाने का साइबर हेल्पडेस्क पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जनता का विश्वास और मजबूत किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें