मासूम के साथ युवक ने की अश्लील हरकत

मासूम के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, डरी-सहमी बच्ची ने थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक पर मासूम को गलत तरीके से छूना और बार-बार अनुचित हरकत करने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले भी मासूम के साथ कई बार इस प्रकार की हरकत कर चुका है।

जब मासूम बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार शिकायतकर्ता की भतीजी जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष है वह मासूम गांव के ही एक युवक की गंदी नज़र का शिकार बन रही थी।

आरोप है कि उक्त युवक जो मासूम के घर के पास एक घर में नौकर का कार्य करता है वह कई बार बच्ची के साथ गलत हरकत कर चुका है। शुक्रवार को मासूम बच्ची ने साहस जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुना दी।

जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। पीड़ित मासूम की बुआ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने साहस व मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी द्वारा इस तरह की हरकतें तीन से चार बार की जा चुकी हैं।

पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्यवाही की मांग की है।

वर्जन तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

ये भी पढ़ें दूसरे दिन भी अभियान जारी -पटाखे की आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों पर पुलिस सख्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें