दिव्यांगजन सशक्तिकरण को नई दिशा

दिव्यांगजन सशक्तिकरण को नई दिशा,सक्षम दिव्यांगजन जिला इकाई का भव्य अधिवेशन संपन्न,कानपुर में 

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर दिव्यांगजन का सशक्तिकरण को नई दिशा,सक्षम दिव्यांगजन जिला इकाई का भव्य अधिवेशन संपन्न,कानपुर में रविवार को समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर जिला इकाई का भव्य अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी क्षमताओं के सही उपयोग और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने दिव्यांगजनों को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि उनके कौशल से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है।

प्रांत अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रांत संरक्षक नीति सिंह और प्रांत संचालक भवानी भोष तिवारी ने भी दिव्यांगजनों की सहभागिता को सामाजिक विकास के लिए अनिवार्य बताया कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सेवा और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से मिले जनप्रतिनिधि विधायक और कानपुर सांसद महोदय के बीच हुई बैठक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें