सादगी और सेवा की मिसाल: श्रीराम फाइनेंस के मालिक श्रीराममूर्ति त्यागीराजन की चर्चा

सादगी और सेवा की मिसाल: श्रीराम फाइनेंस के मालिक श्रीराममूर्ति त्यागीराजन की चर्चा

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी. यह शख्स और कोई नहीं बल्कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मालिक श्रीराममूर्ति त्यागीराजन हैं, जिनकी सादगी और दानशीलता इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में करीब 6866 करोड़ रुपये गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दान किए हैं।

कहा जाता है कि शक्ल से भले ही लोग उन्हें पहचान न पाएं, लेकिन भारत के हर लगभग 50वें व्यक्ति तक उनकी कंपनी के माध्यम से किसी न किसी रूप में कर्ज पहुंच चुका है। करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये के कारोबारी साम्राज्य से जुड़े होने के बावजूद उनका निजी जीवन बेहद सादा बताया जाता है।

सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार, उनका रहन-सहन आम लोगों जैसा है। रहने के लिए छोटा सा घर, कभी फिएट कार और अब मारुति ऑल्टो जैसी साधारण गाड़ी, दिखावे से पूरी तरह दूर जीवनशैली उनकी पहचान मानी जाती है। मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखना, केवल आपात स्थिति में ही संपर्क की अनुमति देना और सीमित लोगों से संवाद—ये सब उनकी सादगी को दर्शाता है।

यह भी कहा जाता है कि वे अपनी आय का बड़ा हिस्सा दान में दे देते हैं और अपने निजी खर्च के लिए बहुत सीमित राशि ही रखते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए खुद बाजार जाना, साधारण पहनावा और सीमित कपड़ों में जीवन बिताना—इन बातों को लोग उनकी विनम्रता और सरलता से जोड़कर देखते हैं।

एक ओर जहां कर्ज लेकर लोग महंगी गाड़ियों और दिखावे की जिंदगी जीते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर कर्ज देने वाले ऐसे उद्योगपति का साधारण जीवन कई लोगों को सोचने पर मजबूर करता है। श्रीराममूर्ति त्यागीराजन को लोग भगवान राम की तरह सरल, सौम्य और त्यागमयी जीवनशैली का प्रतीक मानते हैं—ऐसी चर्चा इन दिनों आम है।

ये भी पढ़ें दिव्यांगजन सशक्तिकरण को नई दिशा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें