दोबारा विवाहिता को भगाने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खलबली, क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत

दोबारा विवाहिता को भगाने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खलबली, क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

बिंदकी, फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र में विवाहिता को दोबारा भगाने की साजिश रच रहे तीन युवकों को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। तीनों आरोपियों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप पुलिस ने अमन उर्फ छोटू पुत्र मंगली पासी, अंशु पुत्र रामनिहोर और विमल यादव पुत्र राजकुमार, निवासीगण बड़ा गांव मछरिया थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक छुरी बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि मुख्य आरोपी अमन कुछ दिन पूर्व कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहित युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। बाद में युवती किसी तरह अपने गांव लौट आई थी। इससे बौखलाए अमन ने अपने दो साथियों अंशु और विमल यादव के साथ मिलकर युवती को दोबारा भगाने की योजना बनाई और गांव के पास पहुंच गया।

इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। मामले में आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें