गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में दुकानदारों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने सामान रखते हैं, जिससे कई बार एक दुकान का सामान दूसरी दुकान के दायरे में आ जाता है। आरोप है कि जो दुकानदार पहले दुकान खोलता है, वह अधिक जगह घेर लेता है, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विवाद इतना बढ़ा कि एक दुकानदार ने दूसरे की दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शालीमार गार्डन बी-ब्लॉक का है।
मामले में थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें 5 साल बाद सचिवालय में अमर सिंह पटेल की सेवा में वापसी












