मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय फैसला
5 साल बाद सचिवालय में अमर सिंह पटेल की सेवा में वापसी
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी लखनऊ। आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मानवीय संवेदनाओं के तहत एक महत्वपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने सचिवालय में कार्यरत अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल को 5 वर्ष बाद पुनः सेवा में बहाल कर दिया है।
अमर सिंह पटेल को पूर्व में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बताया गया है कि इस दौरान वे गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे हैं। नौकरी छूटने के बाद उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी और परिवार को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।
परिवार की खराब हालत और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए अमर सिंह पटेल को दोबारा सचिवालय में अपर निजी सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का अवसर प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय को संवेदनशील, मानवीय और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी विभिन्न वर्गों में सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़ें 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन












