एटा में संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोरी की मौत, चारपाई पर मिला शव

एटा में संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोरी की मौत, चारपाई पर मिला शव

संवाददाता मुकेश कुमार एटा। जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र अंतर्गत गाँव अचलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी को इस हालत में देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

परिजनों के अनुसार किशोरी सामान्य रूप से घर पर ही थी, लेकिन अचानक उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान सामने नहीं आए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें दोबारा विवाहिता को भगाने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खलबली, क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें