एटा में जीआरपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी
संवाददाता काव्यांश रावत एटा। जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाजपा नेता कफील अहमद के भाई एवं पूर्व सभासद हामिद अली पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज हत्या रेलवे यार्ड क्षेत्र में गोली मारकर की गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।
जीआरपी पुलिस इससे पहले इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी पूर्व सभासद हामिद अली पप्पू के भाई और भाजपा नेता कफील अहमद का साला बताया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद जीआरपी पुलिस आरोपी को वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) लेकर पहुंची, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
इस कार्रवाई को लेकर जीआरपी पुलिस की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया।
ये भी पढ़ें एटा में संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोरी की मौत, चारपाई पर मिला शव












