एटा में वैश्य वारहसैनी पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह, भारी समर्थन के साथ नामांकन दाखिल

एटा में वैश्य वारहसैनी पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह, भारी समर्थन के साथ नामांकन दाखिल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। श्री वैश्य वारहसैनी पंचायत के आगामी चुनावों को लेकर रविवार को माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। पंचायत के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने भारी समर्थन और जोश के साथ अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

अध्यक्ष पद के लिए सुजीत देव वार्ष्णेय, महामंत्री पद के लिए सुधीर वार्ष्णेय ‘अल्ली’ तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत वार्ष्णेय ने नामांकन किया। इस अवसर पर प्रत्याशियों के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही। नामांकन स्थल पर पांच उपाध्यक्ष, चार सहमंत्री सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक एकजुट होकर पहुंचे, जिससे संगठन की एकता और मजबूती का स्पष्ट संदेश गया।

नामांकन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाया और पंचायत के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया। प्रत्याशियों ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करना, संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा पारदर्शी, निष्पक्ष और जनकल्याणकारी कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाना है।

पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना रहा। पंचायत चुनाव को लेकर समाज में उत्साह और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आगामी चुनाव में रोचक मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें एटा में जीआरपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें