जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर ने नवनिर्मित पुलिस चौकी अस्थान का पूजा पाठ मंत्र द्वारा उद्घाटन किया गया

जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर ने नवनिर्मित पुलिस चौकी अस्थान का पूजा पाठ मंत्र द्वारा उद्घाटन किया गया

संवाददाता अमित शुक्ला 

थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी अस्थान का विधिवत उद्घाटन पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गयाउद्घाटन कार्यक्रम में एसपी के साथ मौजूद रहे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ,सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस चौकी परिसर का निरीक्षण किया गया तथा चौकी पर उपलब्ध संसाधनों, भवन व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।थानाध्यक्ष नवाबगंज संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा एसपी दीपक भूकर को विधिवत सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी अस्थान के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सुलभता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों को पुलिस सहायता अधिक शीघ्रता से उपलब्ध हो सकेगी। महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जन-संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईंतथा पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। उद्घाटन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। चौकी एवं थाने की व्यवस्था देखकर प्रसन्न नजर आए एसपी दीपक भूकर एसओ नवाबगंज संतोष सिंह की तारीफ करते नजर आए जिले के पुलिस कप्तान।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें