जनपद एटा में पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय — रेनू गौड करेंगी जनसुनवाई
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड 07 जनवरी को एटा में
एटा, 05 जनवरी 2026 (सू0वि0)।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड का माह जनवरी में जनपद एटा भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। माननीय सदस्य बुधवार, 07 जनवरी 2026 को जनपद एटा पहुंचेंगी। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती रेनू गौड प्रातः 11:00 बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी, जहां महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे। इसके पश्चात अपराह्न 01:30 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण तथा अपराह्न 02:00 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। अन्य कार्यक्रम माननीय सदस्य के निर्देशानुसार संपन्न होंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से, यदि किसी प्रकार की शिकायत या समस्या है तो 07 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत करें।
शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाएगा।












