लालगंज बाजार में पुलिस की पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

लालगंज बाजार में पुलिस की पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता दिव्यांशु द्विवेदी

प्रतापगढ़ | पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा थाना लालगंज प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार के साथ थाना लालगंज क्षेत्र के लालगंज बाजार में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में मौजूद आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई।
क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें