जनपद कासगंज में यमराज बने सड़क सुरक्षा के संदेशवाहक, अनोखे अंदाज़ में किया जागरूक
मंडल संवाददाता अमित चौहान

जनपद कासगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखा और आकर्षक जागरूकता अभियान देखने को मिला। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, कासगंज की पहल पर यमराज जी के रूप में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस अनूठे प्रचार कार्यक्रम में यमराज जी ने लोगों को हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने के दुष्परिणामों को रोचक अंदाज़ में समझाया। यमराज के संवादों और अभिनय ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे जानलेवा साबित हो सकती है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
इस तरह के रचनात्मक और प्रभावशाली प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया गया












