सिद्धार्थनगर में SP की बड़ी कार्रवाई, RI और दो दरोगा सस्पेंड

सिद्धार्थनगर में SP डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के चलते एक RI और दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। SP सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन के RI बीएन गुप्ता सहित दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई DIG बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी. के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाए जाने के बाद की गई है।

DIG बस्ती के निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

जानकारी के अनुसार, DIG दिनेश कुमार पी. अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को मोहाना थाने और शुक्रवार को बांसी कोतवाली तथा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिनमें थानों की कार्यप्रणाली और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी में पुलिसकर्मियों की लापरवाही देखने को मिली।

नहीं थी अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी

बताया जा रहा है कि मोहाना थाने में निरीक्षण के दौरान तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव से क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बारे में सवाल किए गए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी तरह, बांसी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जियाउल्लाह अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के अपराधों और संख्या की जानकारी देने में असफल रहे। DIG ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

SP सिद्धार्थनगर ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मोहाना थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, बांसी कोतवाली के उपनिरीक्षक जियाउल्लाह और RI बीएन गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। SP डॉ. अभिषेक महाजन के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मियों को आंतरिक कारणों से सस्पेंड किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है, और इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें बस्ती: मास्टर साहब की करतूत उजागर, नहाने वाली जगह पर चोरी से लगाया कैमरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें