प्रतापगढ़: गर्मी के चलते प्रतापगढ़ न्यायालय का समय बदला, 1 मई से नई समय-सारणी लागू

प्रतापगढ़ में गर्मी की बढ़ती तपिश कारण समय परिवर्तन 1 मई से जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ बाह्यन न्यायालय कुंडा लालगंज वा पट्टी 

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में दीवानी, फौजदारी और सत्र न्यायालयों सहित सभी न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था मई और जून 2025 के लिए लागू रहेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतापगढ़ द्वारा 28 अप्रैल 2025 को जारी आदेश के अनुसार, अब न्यायालयों का कार्य सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न होगा। कार्यालय समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक का अवकाश भी शामिल रहेगा।

यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पत्र और जिला बार एसोसिएशन, वकील परिषद तथा जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) प्रतापगढ़ की सहमति के आधार पर लिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतापगढ़ मुख्यालय के साथ-साथ कुंडा, लालगंज अजहारा और ग्राम न्यायालय पट्टी सहित सभी आउटलाईंग कोर्ट्स में भी यही समय लागू रहेगा।

1 मई 2025 से प्रभावी होगा नया समय

यह आदेश आगामी 1 मई 2025 से प्रभावी होगा और 30 जून 2025 तक लागू रहेगा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष इस प्रकार का बदलाव किया जाता है, जिससे वकील, वादकारी और न्यायालय कर्मी गर्मी से बच सकें और कार्य निष्पादन भी प्रभावित न हो।गर्मी के चलते प्रतापगढ़ न्यायालय का

सभी विभागों को भेजी गई सूचना

इस आदेश की प्रतिलिपि सूचना हेतु जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, जेल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, अभियोजन के संयुक्त निदेशक, बार एसोसिएशनों, संबंधित आउटलाईंग कोर्ट्स और जिला सूचना अधिकारी को भी भेजी गई है। साथ ही जिला न्यायालय की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

वादकारियों को सतर्क रहने की सलाह

जिला न्यायालय प्रशासन ने सभी वादकारियों और अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे नए समय के अनुसार अपने कार्य की योजना बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें अम्बेडकरनगर दौरे पर कल आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें