उज्जैन शहर में पेयजल व्यवस्था व पानी की शुद्धता की मौके पर जांच, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उज्जैन शहर में पेयजल व्यवस्था व पानी की शुद्धता की मौके पर जांच, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

उज्जैन शहर की जल आपूर्ति व्यवस्थाओं एवं पेयजल की शुद्धता की जांच के लिए नगर निगम एवं जल कार्य समिति की टीम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में पहुंचकर जलप्रदाय की स्थिति और पानी की गुणवत्ता की मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में महेश नगर, श्रीराम कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 4 स्थित नागेश्वर धाम कॉलोनी का दौरा किया गया। जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, उपायुक्त श्री योगेन्द्र सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी निरीक्षण दल में शामिल रहे।
निरीक्षण की शुरुआत चामुंडा माता चौराहा स्थित पीएचई विभाग के नियंत्रण कक्ष से की गई, जहां पेयजल से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर श्री मुकेश टटवाल के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा आमजन के घर-घर पहुंचकर पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मौके पर पानी के नमूनों में केमिकल डालकर परीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य और सुरक्षित है।
निरीक्षण के दौरान वार्डों के रहवासियों से भी चर्चा की गई। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि उनके क्षेत्र में आने वाला पानी साफ, शुद्ध और नियमित रूप से उपलब्ध हो रहा है।

अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित जांच और निगरानी जारी रखने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal