प्रयागराज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

प्रयागराज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

संवाददाता आलोक मिश्रा. प्रयागराज में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवतियां और एक पुरुष शामिल हैं। संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध इस धार्मिक और शैक्षणिक शहर में चल रहे इस काले खेल की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में एक मकान में देह व्यापार चल रहा था। स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एसीपी राजीव यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब पुलिस टीम संदिग्ध मकान पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में सभी लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में रैकेट के सरगना की पहचान सर्वेश द्विवेदी के रूप में हुई, जो दरियाबाद के अतरसुया का निवासी है। सरगना ने पुलिस को बताया कि उसने अमिताभ शर्मा और वंदना त्रिपाठी से तीन महीने पहले 15 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर यह मकान लिया था। उसने एग्रीमेंट में परिवार के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन मकान का इस्तेमाल अवैध धंधे के लिए किया जा रहा था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, करीब 10-15 दिन पहले ही सरगना अपने परिवार को इस घर में लेकर आया था। इसके बाद से वहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं, जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही थी। लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार का बुरा असर इलाके के बच्चों पर भी पड़ रहा था।

गिरफ्तार युवतियों में एक लड़की पश्चिम बंगाल की, एक वाराणसी की और दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। बताया गया कि पश्चिम बंगाल की युवती फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आने के बाद यहां तक पहुंची थी।

वहीं पकड़े गए पुरुष आरोपियों में मयंक कुशवाहा (19 वर्ष), अनुज मिश्रा (23 वर्ष), सैफुल सिद्दीकी (23 वर्ष) और अतुल कुमार (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई को प्रयागराज पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

प्रयागराज पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें