बेकाबू स्विफ्ट कार हलवाई की दुकान में घुसी, भारी नुकसान

बेकाबू स्विफ्ट कार हलवाई की दुकान में घुसी, भारी नुकसान

जिला संवाददाता काव्यांश रावत एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चुंगी पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार सीधे हलवाई की दुकान में जा घुसी। बताया जा रहा है कि अचानक एक्सीलेटर दब जाने से कार बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार में दुकान के काउंटर से जा टकराई।

हादसे में दुकान का काउंटर, सामान और अन्य उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक भी कार की चपेट में आकर टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान के भीतर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

दुकान संचालक प्रमोद हलवाई को इस हादसे में भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ेंप्रयागराज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें