वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर कविनगर में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिया गया जोर
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी एनसीआर, 


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) द्वारा थाना कविनगर परिसर में बीट उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान वर्ष 2026 में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक पुलिस आयुक्त श्री सूर्यबली मौर्य ने अधिकारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाकर ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरती जाए और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
गोष्ठी के अंत में उपस्थित अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करने एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।












