पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांकः 08.01.2026 एक बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर कब जैसे एक तमंचा एक लाइसेंस रिवाल्वर 32 बोर बरामद

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांकः 08.01.2026 एक बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर कब जैसे एक तमंचा एक लाइसेंस रिवाल्वर 32 बोर बरामद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

स्वाट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना अंकुर विहार पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेंसी फैक्ट्रीमेड रिवाल्वर .32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 03 खोखा कारतूस .32 बोर व 01 स्विफ्ट कार बरामद।

पुलिस मुठभेड/गिरफ्तारी का विवरण’ आज दिनांकः 08.01.2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंकुर विहार से वांछित अपराधी किसी अन्य घटना को अंजाम देने कि फिराक में थाना क्षेत्र अंकुर विहार में घूम रहा है। सूचना पर उक्त सम्बन्ध में श्री ज्ञान प्रकाश राय, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार स्वाट टीम, अपराध शाखा द्वारा थाना अंकुर विहार पुलिस टीम को भी सूचना से अवगत कराते हुए अपने साथ लेकर ग्राम गढ़ी कटैया कट के पास थाना क्षेत्र अंकुर विहार में चैकिंग करने लगे। दौराने चैकिंग एक व्यक्ति स्विफ्ट कार से आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, तो पुलिस चैकिंग व पुलिस टीम से घिरता देख वह व्यक्ति गाड़ी को तेज गति से दौड़ाने लगा, जिससे उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी। जिसके बाद वह व्यक्ति गाड़ी से उतरकर निर्माणाधीन प्लॉट की तरफ भागा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से हाथ में लिये असलाह से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में भाग रहा व्यक्ति दायें पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जिसे समय करीब 03ः15 बजे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ घायल व्यक्ति ने अपना नाम संजीत पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम कनारसी थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 25 वर्ष बताया। जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। उक्त अभियुक्त थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0462/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 में वांछित अपराधी है व दिल्ली मंडोली जेल में बंद कुख्यात अपराधी दीपक निवासी ग्राम अगरौला के गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसने हाल ही में थाना अंकुर विहार क्षेत्र में दीपक निवासी ग्राम अगरौला के भाई मुन्ना व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा पर जानलेवा हमला किया था। उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर व जनपद गाजियाबाद में आबकारी, आयुध अधिनियम व हत्या के प्रयास के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

(1). नाम संजीत पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम कनारसी थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 27 वर्ष

‘ बरामदगी का विवरण

– 01 लाइसेंसी कानपुर आर्डिनेन्स फैक्ट्रीमेड रिवाल्वर .32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 03 खोखा कारतूस .32 बोर व 01 स्विफ्ट कार बिना नम्बर बरामद। बरामदा रिवाल्वर के नम्बर घिये हुये हैं, जिसके सम्बन्ध जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

’गिरफ्तार करने वाली टीम

(1)-स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।
(2)-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें