घर में लगी आग से 6 बकरियों की दर्दनाक मौत, मकान मालिक गंभीर रूप से झुलसा

घर में लगी आग से 6 बकरियों की दर्दनाक मौत, मकान मालिक गंभीर रूप से झुलसा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के थाना व कस्बा सकीट क्षेत्र के पश्चिमी मोहल्ला खरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 बकरियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित मकान स्वामी चमन बाबू (50 वर्ष) देर रात बकरियों को घर के अंदर बांधकर बाहर के कमरे में सो रहे थे।

आग बुझाने के प्रयास में चमन बाबू गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें