ब्लैकमेलिंग से टूटा छात्र: लड़की की बढ़ती डिमांड बनी मौत की वजह

इंस्टाग्राम की दोस्ती बना मौत की वजह: कानपुर में 19 वर्षीय छात्र ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की खुदकुशी

UP कानपुर:सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक युवक के लिए मौत की वजह बन गई। 19 वर्षीय आयुष, जो इंटरमीडिएट का छात्र था, ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती की थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे उस पर भारी पड़ने लगी। तनाव इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अंत में खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठाया।

दोस्ती से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की कहानी

सूत्रों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आयुष और लड़की की कुछ मुलाकातें हुईं। इसी दौरान लड़की ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। व्हाट्सएप चैट से यह बात सामने आई है कि लड़की ने मुलाकातों के आधार पर आयुष से पैसों की मांग की। वह पहले भी कई बार कैश दे चुका था, लेकिन लड़की की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी।

पैसे की कमी बनी जानलेवा दबाव

नाबालिग होते हुए आयुष के पास आय का कोई जरिया नहीं था। लगातार पैसे मांगने और धमकियों से परेशान होकर वह गहरे तनाव में चला गया। परीक्षा के समय भी उसने पढ़ाई छोड़ दी और अब यह मामला उसकी खुदकुशी पर आकर खत्म हुआ।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस कर रही जांच

आयुष की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से चुपचाप और परेशान रहने लगा था। पुलिस अब लड़की से जुड़े चैट्स और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। मामले में ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें आतंक के खिलाफ फुल पावर: पीएम मोदी ने दी सेना को फ्री हैंड

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें