जनपद एटा में आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, एटा की अध्यक्षता में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (शैक्षणिक सत्र 2026–27) के सफल आयोजन गया
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं तैयारी बैठक आहूत की गई।
बैठक में प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानक, परीक्षा तिथि निर्धारण, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं परिणाम घोषणा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल रहीं। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं अन्य पंजीकृत श्रमिक वर्ग के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवेश परीक्षा की जानकारी जनपद के समस्त विकासखंडों, श्रम कार्यालयों, पंचायतों एवं विद्यालयों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकें। इसके साथ ही हेल्पडेस्क एवं मार्गदर्शन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने को कहा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












