एटा में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, भ्रष्टाचार के आरोप

एटा में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, भ्रष्टाचार के आरोप; एसई के आश्वासन पर उठा धरना।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के जिला कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। यह आंदोलन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक्सईएन भूपेंद्र कुमार और जैथरा उपखंड अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि एक्सईएन भूपेंद्र यादव प्रतिदिन नोएडा से एटा आते हैं और आम जनता व किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुनते।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी संतोष यादव ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने किसानों का शोषण कर भारी संपत्ति अर्जित की है और नोएडा में कोठी तक बनवा ली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी कई जांचें चल रही हैं।

किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता (एसई) सुभाष चंद्र को लिखित ज्ञापन सौंपा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसई सुभाष चंद्र ने किसानों से बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एसई के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, संगठन मंत्री सतेंद्र कुमार, सचिव मोहन गोपाल उपाध्याय, पुष्पेंद्र शर्मा, बी.के. सिंह, पूनम राठौर, शिवम मोहन, विनय कुमार, हीरालाल वर्मा, सुखवीर सिंह, अवधेश कुमार और सत्यवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें माँ पटना देवी जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए तीन रोमांचक मैच

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें