माँ पटना देवी जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए तीन रोमांचक मैच

माँ पटना देवी जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए तीन रोमांचक मैच

प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़। बाबागंज क्षेत्र के ऐमापुर घुइसीताली में डॉक्टर अतुल त्रिपाठी और प्रबंधक चंदन त्रिपाठी द्वारा आयोजित मां पटना देवी जूनियर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को तीन मैच खेले गए। अंश 11 राजापुर बनाम छत्तूपट्टी मैच में छत्तूपट्टी ने टॉस जीतकर 8 ओवर में 140 रन बनाए, राजापुर 72 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच चाहत (40 रन, 3 विकेट) रहे। घुइसीताली ने भवानी का पुरवा को हराया, भवानी ने 90 रन बनाए, घुइसीताली ने 5.1 ओवर में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच वंश मिश्रा (69 रन, 3 विकेट, 3 छक्के) रहे। बाबा 11 कुशहा बनाम पटना टाइगर्स मैच में कुशहा ने 108 रन बनाए, पटना 44 रन बनाकर खेल रहा था, तभी गलत आधार कार्ड के कारण पटना टाइगर्स विजेता घोषित हुआ। आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें