गाजियाबाद: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने थाना विजयनगर का किया वार्षिक निरीक्षण

गाजियाबाद: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने थाना विजयनगर का किया वार्षिक निरीक्षण

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी | गाजियाबाद

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना विजयनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, चल रहे नवनिर्माण कार्यों तथा मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।

निरीक्षण में महिला सुरक्षा से जुड़ी कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा साइबर हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया गया। जनसामान्य के साथ हुई साइबर फ्रॉड की घटनाओं में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा कार्यक्रम की तिथि पूर्व में तय कर संबंधित लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाने में रखे मालों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही थाने में दाखिल वाहनों के निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी मॉनिटरिंग, शिकायत निस्तारण प्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त एवं बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर थाना विजयनगर के एसएचओ धर्मपाल सिंह एवं एसीपी रितेश त्रिपाठी द्वारा थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।


ये भी पढ़ें होटल मयूर के संस्थापक व पी डब्लू डी से सेवानिवृत्त दिवंगत बाबूलाल यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें