तृतीय चरण में बाबागंज में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर के समापन के अवसर पर बोले – राजाभैया

तृतीय चरण में बाबागंज में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर के समापन के अवसर पर बोले – राजाभैया

लोगों की सेवा कर पाना हमारा सौभाग्य

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ ।राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन व सेवाभाव में योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तीसरे चरण में बाबागंज विकास खंड में आयोजित किए गए नेत्र शिविर का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को कुंडा नगर के बजरंग महाविद्यालय में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने कहाकि आप लोगों की सेवा कर रहा हूँ, यह हमारा सौभाग्य है, गरीबों व असहायों की सेवा करने से बढ़कर इस दुनिया में दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है, नेत्र शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों को नई रोशनी मिल जाने से व्यक्ति को नया जीवन प्राप्त हो जाता है।नेत्र शिविर के समापन के अवसर पर उन्होंने सभी 131 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के बाद बचाव की जानकारी देने के साथ ही दवा, चश्मा व कंबल के वितरण के बाद वाहनों से उन्हें उनके घर भिजवाया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के. एन. ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव,नेत्र चिकित्सक डॉ. राजीव वैश्य, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू , पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज , प्रमुख बिहार पति रामचंद्र सरोज, प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज,चेयरमैन कुंडा पति शिवकुमार तिवारी, विनोद पटेल जिला पंचायत सदस्य, अजय यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रधान संजय त्रिपाठी, विजय पांडेय, इंद्रदेव पटेल, आशीष सिंह जमेठी, अतुल सिंह जमेठी, रविंद्र सिंह, रामू सिंह पहाड़पुर, अतुल सिंह राणा, सुमित तिवारी, नीतीश पांडेय राज,सौरभ मिश्रा युवा नेता विनीत पांडेय रामनगर,महिला कार्यकर्ता अन्नू सिंह, शन्नो देवी व पुष्पा देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें