एटा दिशा बैठक में योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सख्ती, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने दिए स्पष्ट निर्देश।

एटा दिशा बैठक में योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सख्ती, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने दिए स्पष्ट निर्देश।

संवादाता अमन अहमद।

एटा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और सांसद देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, पीएम मातृ वंदना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, मत्स्य पालन, बीएसएनएल और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी गई। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का संचालन गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ हो। किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न रखा जाए। जहां प्रगति कमजोर पाई गई, वहां ठोस कार्ययोजना बनाकर शीघ्र सुधार के आदेश दिए गए। बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े मुद्दे भी उठे। संबंधित विभागों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम सौर पंप योजना के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक किसान और आमजन लाभान्वित हो सकें। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण, पेंशन योजनाओं का समय पर भुगतान और बैंकिंग सेवाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। लीड बैंक मैनेजर को पात्र आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने और बीमा योजनाओं से जोड़ने पर सख्ती बरतने को कहा गया।

जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें