ऑपरेशन ईगल (CLAW) के तहत करेली पुलिस को बड़ी सफलता
2200 पाव (396 लीटर) अवैध देशी मदिरा व थार वाहन जब्त, 02 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी नरसिंहपुर। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल (CLAW)” के तहत थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2200 पाव (396 लीटर) अवैध देशी मदिरा मसाला एवं एक थार चार पहिया वाहन जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 08/01/2026 को थाना करेली पुलिस टीम जुर्म जरायम की पतारसी एवं पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक थार वाहन (क्रमांक MP 04 CP 9399) अवैध शराब लेकर गाडरवारा से नरसिंहपुर की ओर आ रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने ड्रीम लैंड सिटी के सामने मेन रोड पर घेराबंदी की।
कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का वाहन आता दिखा। पुलिस द्वारा रोकने पर चालक वाहन लेकर ड्रीम लैंड सिटी के अंदर भागने लगा, जिसका पीछा कर करीब 200 मीटर के भीतर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया गया।
आरोपियों की पहचान वाहन चालक ने अपना नाम
सुरेन्द्र लोधी, पिता भगवान सिंह लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी केरपानी थाना सुआतला, हाल निवासी रेवानगर कॉलोनी, नरसिंहपुर (म.प्र.) बताया।
वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम
सलीम खान, पिता महबूब खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुशरान वन, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर बताया।
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
थार वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 44 पेटी अवैध देशी मदिरा मसाला पाई गई, जिसमें कुल 2200 पाव (396 लीटर) शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामला दर्ज
थाना करेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस सफल कार्रवाई में
थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे,
उनि विजय धुर्वे, रामरतन सोनी,
सउनि संतलाल मरकाम,
प्र.आर. सोमकुवर, राजेश नंदा,
वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी,
आरक्षक सचिन पटेल, कपिल राजपूत, अमित यादव, ब्रजेश दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ ब्लॉक बाबागंज बीडिओ को किसान नेता जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने सौपा ज्ञापन












