थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण

थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण

02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी, स्कूटी व सामान बरामद

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी मोदीनगर | गाजियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी, चेकबुक, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 03.01.2026 को वादी श्री अरविन्द प्रताप सिंह, पुत्र स्व. श्री अवध नारायण सिंह, निवासी मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद द्वारा थाना मोदीनगर पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कार्यालय जाह्नवी इन्श्योरेन्स प्वाइंट, राज चौपला, मोदीनगर का ताला तोड़कर करीब 02 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोदीनगर पर धारा 331(3)/305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर जांच करते हुए घटना का सफल खुलासा किया गया। इसके क्रम में दिनांक 09.01.2026 को थाना मोदीनगर क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. फैसल सैफी पुत्र जफरुद्दीन, निवासी गली नं.-11, मजीदपुरा, थाना कोतवाली, जनपद हापुड़, उम्र करीब 32 वर्ष।
  2. अरशद उर्फ सोनू उर्फ सकील पुत्र मुख्तयार, हाल निवासी रफीकनगर, राख वाली गली, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़, मूल निवासी ग्राम सराबा, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़, उम्र करीब 45 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  • कुल नकदी: ₹19,500/- (चोरी की)
  • चेकबुक
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी
  • एक मोबाइल फोन (चोरी के रुपयों से खरीदा गया, कीमत ₹6,000/-)
  • एक पुरानी होंडा मोटरसाइकिल (चोरी के रुपयों से खरीदी गई, कीमत लगभग ₹23,000/-)

इसके अतिरिक्त जनपद हापुड़ से संबंधित चोरी की घटनाओं में से ₹3,900/- नकद बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में अहम खुलासे

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों स्कूटी से सड़कों पर घूमकर दुकानों की रेकी करते थे। जिस दुकान का दरवाजा बंद मिलता, उसे खोलकर गल्ले से नकदी चोरी कर लेते थे।

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 31.12.2025 को दोपहर करीब 2 बजे जाह्नवी इन्श्योरेन्स कार्यालय से लगभग ₹70,000/- चोरी किए थे, जिनमें एक चेकबुक भी शामिल थी। चोरी की रकम को आपस में बांट लिया गया था और कुछ पैसों से मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल खरीदी गई।

साथ ही अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने

  • करीब 03 दिन पूर्व सिम्भावली क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से ₹14,000/-,
  • तथा करीब 02 माह पूर्व हापुड़ के हरोड़ा मोड़ पर एक डॉक्टर की दुकान से ₹12,000/- चोरी किए थे।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध

  • थाना मोदीनगर में 01 अभियोग,
  • तथा जनपद हापुड़ में 02 अभियोग पंजीकृत हैं।
    कुल 03 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।


ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ ब्लॉक बाबागंज बीडिओ को किसान नेता जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने सौपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें