उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026

उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026

“बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा से अब मतदाता सेवाएं और आसान

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी. एनसीआर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या है “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा

  • इस सेवा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से बात करने के लिए कॉल बुक कर सकता है।
  • यह सुविधा मतदाता सूची, नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) से संबंधित जानकारी के लिए उपयोगी है।

कैसे करें कॉल बुक

  1. भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप पर जाएं।
  2. अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
    • यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो पहले Sign Up करें।
  3. मोबाइल नंबर, OTP एवं नाम भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. लॉग-इन करने के बाद “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” विकल्प पर क्लिक करें।
  5. EPIC नंबर / रेफरेंस नंबर भरकर सर्च करें।
  6. स्क्रीन पर आपका नाम, मतदान केंद्र एवं संबंधित बीएलओ की जानकारी दिखाई देगी।
  7. मोबाइल नंबर व OTP भरकर Request Call Back विकल्प चुनें।

बीएलओ कब करेंगे संपर्क

  • कॉल बुक होने के बाद 48 घंटे के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से फोन पर संपर्क करेंगे।

EPIC नंबर न होने पर भी सुविधा उपलब्ध

  • यदि आपके पास EPIC नंबर उपलब्ध नहीं है, तो
    • राज्य
    • जनपद
    • विधानसभा क्षेत्र
    • बूथ की जानकारी भरकर
      इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग की अपील

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) से संबंधित किसी भी जानकारी, समस्या या सहायता के लिए “बुक-ए-कॉल विद बीएलओ” सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें।


ये भी पढ़ें थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें