पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी शालीमार गार्डन कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 04.01.2026 को वादिया श्रीमती आर्चना पान्डेय निवासी राजवाग, राजबाग मैट्रो साहिबाबाद गाजियाबाद द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 24.12.2025 को बुद्ध बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा फोन चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पर धारा 303(2) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 09.01.2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अमन पुत्र ममनून निवासी एच 209 शहीदनगर, चिकम्बरपुर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष शालीमार गार्डन एक्स 01 नाले के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः– गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहब यह मोबाइल मैने कुछ दिन पहले एक महिला के बैग से बुद्ध बाजार से शालीमार गार्डन गाजियाबाद से चोरी किया था। जिसे आज मैं कही बैचने की फिराक में था कि आपने पकड लिया गलती हो साहब मांफ कर दो।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

अभियुक्त अमन पुत्र ममनून निवासी एच 209 शहीदनगर, चिकम्बरपुर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण:-

01 मोबाइल फोन चोरी का बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना शालीमार गार्डन पर चोरी का एक अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीमः थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: कोहरे के कारण बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें