प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: कोहरे के कारण बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: कोहरे के कारण बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। समसपुर दर्रा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, देऊम पूरब मोतिहार गांव निवासी आशीष सरोज (26 वर्ष) और सनी सरोज (25 वर्ष) बाइक से रिश्तेदारी में निमंत्रण से वापस लौट रहे थे। जब वे भैयापुर गांव के पास पहुंचे, तभी घने कोहरे के कारण आगे का रास्ता स्पष्ट नहीं दिखा और बाइक चालक संतुलन खो बैठा। बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान सनी सरोज ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं, दूसरे घायल युवक आशीष सरोज का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में जारी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में घना कोहरा पड़ने के कारण सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से सावधानी बरतने और कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें दादी और नातिन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आहत परिवार के बीच संवेदना प्रकट करने पहुंचे राजा भैया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें