लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन हेतु अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के कर-कमलों से उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी जी भी उपस्थित रहे।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, प्रतिबद्धता और हम सभी के अटूट विश्वास का सशक्त प्रतीक है।

यह प्लांट ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद












