कुंडा–डेरवा नगर पंचायत में सख्ती के साथ समीक्षा, गोपाल भैया का अल्टीमेटम—एक हफ्ते में निस्तारित हों जनसमस्याएँ

कुंडा–डेरवा नगर पंचायत में सख्ती के साथ समीक्षा, गोपाल भैया का अल्टीमेटम—एक हफ्ते में निस्तारित हों जनसमस्याएँ

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की कुंडा और डेरवा नगर पंचायतों की अहम समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का केंद्रबिंदु रहा—जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण।

गोपाल जी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि बोर्ड से प्रमाणित कार्य, वरासत,जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसी सभी प्रक्रियाएँ अधिकतम एक सप्ताह के भीतर पूरी हों, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस दौरान नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों से मुखातिब होते हुए गोपालजी ने उनके कार्य को सराहते हुए और लगन से कार्य करने की नसीहत दी, ताकि कुंडा और डेरवा नगर पंचायत अत्यधिक स्वच्छ व साफ़- सुथरी नजर आए।प्रेस से बातचीत में गोपाल भैया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने हमेशा जाति से ऊपर उठकर राजनीति की है और बीते तीन दशकों से जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना है। यही नीति पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली का आधार है।बैठक में नगर की साफ-सफाई, नियमित छिड़काव और जनहित के कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। डेरवा बाजार में लगन आदि के दिनों में लगने वाले जाम के लिए भी गोपाल जी ने चर्चा कर विस्तृत व बेहतर नियोजन बनाने पर बल दिए।जिसे बहुत जल्द अमलीजामा भी पहनाया जाएगा,जिससे डेरवा बाजार वासियों समेत बाहर से आने वाले लोगों के लिए बाजार से होकर गुजरने में आसानी मिले। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर मैदानी स्तर पर जवाबदेही के साथ काम करें, तभी जनता का भरोसा मजबूत होगा।

इस अवसर पर कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार भगवन और डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल ने गोपाल भैया,राजा भैया के पुत्र बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह,बाबागंज विधायक व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाश नाथ ओझा का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया।इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्रम और ब्रीफकेस भेंट कर नगर पंचायत डेरवा व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंडा ने सम्मान किया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के. एन. ओझा, प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रमुख बबलू सिंह बछरौली,पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह, पूर्व प्रमुख कुंडा विनोद पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल अनिल शुक्ला,गणेश शुक्ला, शिवा सिंह,सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।साफ संदेश: अब ढिलाई नहीं चलेगी—काम होगा, समय पर होगा, जनता के लिए होगा।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना पट्टी पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 570 ग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया