थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा वाहनों की बैटरी चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिकअप की बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 ई रिक्शा बरामद ।

थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा वाहनों की बैटरी चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिकअप की बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 ई रिक्शा बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 09.01.2026 को वादी प्रेम कुमार कुशवाहा द्वारा थाना लिंकरोड़ पर लिखित

तहरीर दी और बताया कि मेरी पिकअप गाड़ी जो औद्योगिक क्षेत्र के पास खड़ी थी उसकी बैट्री चोरी हो गयी है। जिसके क्रम में थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा वाहनों की बैट्री चोरी करने वाला 01 अभियुक्त कार्तिक राणा पुत्र राजेन्द्र राणा निवासी ऊना मण्डी जिला ऊना हिमाचल प्रदेश हाल पता किरायेदार गली नं0-01 सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष को बैट्री चोरी कर अपने ई-रिक्शा में ले जाते समय मेडिटेक कम्पनी के पास औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैंने दिनांक 09.01.2026 को मेडिटेक कम्पनी 49/55 साइट-4 साहिबाबाद गाजियाबाद के सामने से एक पिकअप गाड़ी की बैट्री को चुरा लिया था तथा उसे बेचने के लिये जा रहा था तभी मुझे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

कार्तिक राणा पुत्र राजेन्द्र राणा निवासी ऊना मण्डी जिला ऊना हिमाचल प्रदेश हाल पता किरायेदार गली नं0-01 सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

01 पिकअप की बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 ई रिक्शा बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना लिंक रोड पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमःथाना लिंकरोड पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal