थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा विभिन्न बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि के रूप में कॉल कर बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर कूटरचित पॉलिसी बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ 05 सदस्य गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन, 01 चेक, 12 एटीएम कार्ड, 08 सिम कार्ड तथा हुंडई वेन्यू कार बरामद।

थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा विभिन्न बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि के रूप में कॉल कर बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर कूटरचित पॉलिसी बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ 05 सदस्य गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन, 01 चेक, 12 एटीएम कार्ड, 08 सिम कार्ड तथा हुंडई वेन्यू कार बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा फोन पर विभिन्न बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि के रूप में कॉल कर बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य अभियुक्त ऋषभ कुमार श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, यशपाल वर्मा, आशीष पवार तथा हिमांशु त्यागी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 12 मोबाइल फोन, 01 चेक, 12 एटीएम कार्ड, 08 सिम कार्ड तथा हुंडई वेन्यू कार के साथ थाना क्षेत्र नन्दग्राम, कमिश्नरेट गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया एवं 4 राज्यों की 4 घटनाओं का अनावरण किया गया है।

पूछताछ का विवरण –

अभियुक्तों ने बताया कि सरवन तिवारी विक्की धवन, एवं हिमांशु चौधरी पहले लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कॉल सेन्टर चलाते थे। इनके पास लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के कस्टमर का डाटा था। उसी डाटा का प्रयोग कर हम लोग कस्टमर को कॉल कर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर फ्रॉड करते हैं। सरवन तिवारी ने इन सभी अभियुक्तों से सम्पर्क कर साइबर फ्रॉड करने के लिए तैयार किया था। पांचों अभियुक्त सरवन तिवारी, वीर, विक्की धवन, बन्टी उर्फ डीडी तथा हिमांशु चौधरी के साथ मिलकर लोगों से बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बनकर बात करते थे और बीमा पॉलिसी का भुगतान कराने तथा पॉलिसी में अधिक लाभ का झूठा लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराते थे। सरवन तिवारी, विक्की धवन, वीर, बन्टी उर्फ डीडी तथा हिमांशु चौधरी लोगों को पॉलिसी भुगतान की फर्जी रसीद भेजते थे। ऋषभ कुमार श्रीवास्तव, आशीष पवार, विनय गुप्ता तथा हिमांशु त्यागी फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर कराने के लिए खातों की डिटेल उपलब्ध कराते थे और इन पैसों को चेक व एटीएम के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेक तथा सिम बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल के कॉल लॉग से प्राप्त मोबाइल नम्बरों से महाराष्ट्र निवासी नवीन अग्रवाल के साथ 16680/ रुपये तथा महाराष्ट्र निवासी प्रमोद कुमार चौधरी के साथ 78000/- रुपये तथा छत्तीसगढ़ निवासी दिलेश्वर प्रसाद पटेल के साथ 95 लाख/- रुपये के साइबर फ्रॉड की घटना ज्ञात हुई। अभियुक्तों से बरामद खातों की डिटेल तथा मोबाइल नम्बरों से इनके द्वारा कारित अन्य साइबर अपराध की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त ऋषभ कुमार श्रीवास्तव तथा विनय गुप्ता वर्ष 2022 में थाना साइबर क्राइम सूरत गुजरात से साइबर अपराध की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। इस गैंग के अन्य सदस्यों सरवन तिवारी, विक्की धवन, हिमांशु चौधरी, वीर बन्टी उर्फ डीडी, की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियक्त गण का विवरण-

1. ऋषभ कुमार श्रीवास्तव पुत्र रविशचन्द्र श्रीवास्तव निवासी बी 994 हुमायूपुर उत्तरी गोरखनाथ थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर हाल पता आई 203 दीया ग्रीन सिटी, मोरटा थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 39 वर्ष।

2. विनय गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता निवासी बी 299 आवास विकास कालोनी सेक्टर 03 थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हाल पता फ्लैट नं0 103 बिल्डिंग नं0 587 मयूर अपार्टमेंट, मैक्स हास्पिटल के पास सैक्टर ०। वैशाली जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 55 वर्ष।

3. आशीष पवार पुत्र स्व० सतीश पवार निवासी ग्रा० मेघना सिवाली थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर हाल पता ग्रा० हिसाली, मुरादनगर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उम्म्र करीब 31 वर्ष।

4. हिमांशु त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी निवासी ए-617 सेक्टर 11 विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष।

5. यशपाल वर्मा पुत्र शेषमुनि वर्मा निवासी ग्रा) मिर्जापुर पचपिडवा, गोरखनाथ थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर हाल

पता एक्स 48 सेक्टर 12 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करोच 35 वर्ष।

गिरफ्तारी स्थान –

थाना क्षेत्र नन्दग्राम, कमिश्नरेट गाजियाबाद।

बरामदगी का विवरण –

12 मोबाइल फोन, 01 चेक, 12 एटीएम कार्ड, 08 सिम कार्ड तथा हुंडई वेन्यू कार बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम, कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें