श्रीअभिनव गोपाल,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डासना देहात –डासना–मसूरी मुख्य मार्गों (NHAI) का निरीक्षण, समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

श्रीअभिनव गोपाल,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डासना देहात –डासना–मसूरी मुख्य मार्गों (NHAI) का निरीक्षण, समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा आज ग्राम पंचायत डासना देहात की नगर निगम सीमा से नगर पंचायत डासना एवं मसूरी को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी- प्रशासन, तहसीलदार सदर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना प्रबंधक, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डासना, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), संबंधित हल्का लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि NHAI की भूमि की यथाशीघ्र पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डासना को सड़क के किनारे स्थित खाली भूमि की तत्काल सफाई कराते हुए उसका समुचित सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निजी आईटीआई वाली मुख्य सड़क पर यातायात सुगमता एवं सौंदर्यीकरण को दृष्टिगत रखते हुए सड़क के एक ओर नगर पंचायत डासना तथा दूसरी ओर NHAI को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही नगर पंचायत डासना, जल निगम एवं NHAI को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क के नीचे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराते हुए सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। मसूरी ग्राम पंचायत के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में जमा कूड़े का निस्तारण कराते हुए सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाए। साथ ही होटल, ठेले एवं व्यावसायिक गतिविधियों से निर्धारित यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित करने तथा निश्चित समय पर डस्टबिनों से कूड़ा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डासना को निर्देशित किया गया कि डासना देहात स्थित आरआरसी सेंटर के समीप नगर पंचायत से संबंधित कूड़े का पृथक निस्तारण कराया जाए तथा उक्त निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत को नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

तथा कहा कि स्वच्छता, यातायात सुगमता एवं सौंदर्यीकरण से आमजन को सीधा लाभ मिलना चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें