शादी बना ड्रामा: मंडप से किडनैप, थाने में सुलह, चचेरा बना दूल्हा

दुल्हन रह गई देखती, दूल्हा हुआ किडनैप!

शादी में हंगामा, थाने में सुलह, चचेरा बना दूल्हा

झाँसी, उत्तर प्रदेश: झाँसी जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई, जब मंडप से ऐन वक्त पर दूल्हे का ‘किडनैप’ हो गया। मामला तब गरमा गया जब दूल्हे की पुरानी प्रेमिका अपने रिश्तेदारों के साथ विवाह स्थल पर पहुँची और दूल्हे सनी को जबरन ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाह की रस्में चल रही थीं तभी युवती ने आकर हंगामा खड़ा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि सनी ने उसे पिछले 10 सालों से भावनात्मक रूप से इस्तेमाल किया और अब वह उसे किसी और का नहीं होने देगी।

सनी के पिता देवी प्रसाद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर में युवती खुद सनी को लेकर थाने पहुँच गई, जहाँ दोनों की बातचीत और समझौते के बाद दोनों ने साथ रहने की सहमति दे दी।

वहीं दूसरी ओर, मंडप में बैठी दुल्हन और उसका परिवार इस अप्रत्याशित घटना से हैरान रह गया। लेकिन परिस्थिति को संभालते हुए, सनी के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी संपन्न कराई गई।

ये भी पढ़ें औरैया: मुरादगंज में गौ रक्षा दल की अभिनव पहल, छुट्टा गौवंशों के गले में लगाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें