तेज आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, जगह-जगह जलभराव

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश का कहर, उड़ानें प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर ऑफिस जाने वाले लोग जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशान रहे।

मौसम की मार से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि अगले दो घंटे के भीतर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है।

इस बीच, पालम मौसम केंद्र ने 74 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की पुष्टि की है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है—40 से ज्यादा फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है, जबकि करीब 100 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

तेज आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, जगह-जगह जलभराव

आईएमडी ने लोगों को घर के भीतर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

गुरुवार को सफदरजंग स्थित मुख्य मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59% था, जो शाम तक घटकर 43% रह गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

ये भी पढ़ें शादी बना ड्रामा: मंडप से किडनैप, थाने में सुलह, चचेरा बना दूल्हा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें