नूडल्स पर हुआ झगड़ा, रिटायर्ड एयरफोर्समैन ने खुद को मारी गोली

नूडल्स बनाने के विवाद में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

उन्नाव: उन्नाव जनपद से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चम्पापुरवा मोहल्ले में एक रिटायर्ड वायुसेना कर्मी ने घरेलू विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा घर में नूडल्स बनाने को लेकर हुआ था।

मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है, जो भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हो चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, राम अवतार नूडल्स को लेकर घरवालों से नाराज़ थे और चाहते थे कि यह भोजन घर में न बनाया जाए। लेकिन परिवार के सदस्य उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राम अवतार ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें मजदूरी मांगने गए युवक की डॉक्टर ने की बेरहमी से पिटाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें