मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल सुरक्षा, संरक्षण व जल सुनवाई अभियान
संवाददाता संतोष यादव।
महापौर, कलेक्टर और निगम आयुक्त वीसी में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई अभियान दो चरणों में संचालित होगा। वीसी में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सम्मिलित हुए। अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा, प्रथम चरण में दिनांक 10 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक एवं द्वितीय चरण में अभियान 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक चलाया जाएगा उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित जल पहुंचना है।अभियान के तहत जल टंकियों की सफाई, लीकेज सुधार, जल सैंपल टेस्टिंग तथा प्रत्येक मंगलवार जल सुनवाई कर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। अभियान की सतत समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान में कोई ढिलाई या लापरवाही नहीं करे, अभियान की लगातार समीक्षा की जावेगी।












